छिजारसी टोल प्लाजा के पास प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शनिवार की सुबह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थी। जैसे ही वह पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहना कर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रियंका गांधी शनिवार को दिल्ली से मुरादाबाद के लिए रवाना हुई। इसी बीच जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रियंका गांधी जैसे ही जनपद हापुड़ की सीमा में दाखिल हुई तो कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना न रहा जिन्होंने फूल मालाओं से प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया जिसके बाद सुरक्षा के पहरे में प्रियंका गांधी मुरादाबाद के लिए रवाना हो गई।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483
























