
प्रधानाचार्य से मारपीट कर रैंप से दिया धक्का, पांच पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक हिंडालपुर के प्रधानाचार्य से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक, 19 जुलाई को टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी से जुड़े अवकाश बिहारी गुप्ता, उनकी पत्नी, बेटे के साथ शिक्षक शिवेंद्र यादव और चंदन सिंह ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि घटना के बाद प्रधानाचार्य को घसीटकर वार्डन के कमरे में बंद कर दिया गया और बाद में हॉस्टल की रैंप से नीचे फेंक दिया गया। इस घटना में उनके बाएं कूल्हे की हड्डी टूट गई।
इसके बाद उन्हें रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल ले जाया गया और 12 अगस्त को उनकी सर्जरी हुई।
मामले की विभागीय जांच में बिहारी गुप्ता को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया गया है। वहीं, कोतवाली प्रभारी के अनुसार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















