कमला स्कूल की प्राचार्या व निदेशक सम्मानित
हापुड सीमन (ehapurnews.com): एलाइंस इंटरनेशनल क्लब के पदाधिकारियों प्रोग्राम चेयरपर्सन डॉ अनिल बाजपेई, डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मंत्री भगवंत गोयल, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम चेयरपर्सन राहुल गुप्ता , जोन चेयरमैन रवि कुमार गर्ग ने कमला विद्यालय के निदेशक सुनीलकांत अहलूवालिया व प्रधानाचार्या पारुल शर्मा को सम्मानित किया।
एलाइंस इंटरनेशनल क्लब के पदाधिकारी डॉ० अनिल बाजपेई ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्या को उनकी कर्तव्यनिष्ठाता, सरल हृदय, विद्यालय के प्रति समर्पण, विद्यार्थियों के प्रति स्नेह भाव, व शिक्षण कार्य में उच्च गुणवत्ता के लिए सम्मानित किया।
विद्यालय के निदेशक ने उच्च शिक्षण से शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि विद्यार्थी ही विद्यालय का गौरव होता है जिससे विद्यालय का नाम होता है, आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षा प्राप्त करें व विद्यालय का गौरव बढ़ाये। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजर स्टेट नरेश सिंघल व मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

आकाश जैन की ओर से पर्युषण दशलक्षण पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं























