
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से दूधेश्वर नाथ मठ के लिए संतों की तीन दिवसीय पैदल यात्रा गंगाजल लेकर शनिवार को बृजघाट से शुरू हुई जो रविवार को हापुड़ पहुंची। हापुड़ पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया गया। यह यात्रा शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद गिरी महाराज के शिष्य यति महादेवानंद गिरी ने शुरू की है। इस दौरान हापुड़ पहुंचने पर नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि यात्रा सोमवार को मां चंडी के दर्शन कर डासना के लिए प्रस्थान करेगी। उनकी मां और महादेव से प्रार्थना है कि सनातनी एक हो अलग देश बने। अब नेताओं पर भरोसा नहीं रहा। वह सीधे मां और महादेव को ज्ञापन सौंप रहे हैं।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















