हापुड़: नाले की सफाई न होने से लोग परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित तिरुपति गार्डन के पास से गुजर रहे नाले की सफाई न होने की वजह से जल निकासी में परेशानी होती है जिसकी वजह से मोहल्ला गणेशपुरा, सिद्धार्थनगर समेत अन्य क्षेत्रों में पानी भरा रहता है। बारिश के कारण तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। लोगों की मांग है कि नाले में गिरी दीवार और उसमें बड़ी गंदगी को हटाया जाए।
सभासद विकास दयाल ने बताया कि हापुड़ के वार्ड नंबर 2 और 9 के बीच बह रहे नाले में पिछले कई वर्षों से दीवार गिरी हुई है जिसे आज तक साफ नहीं किया गया। ऐसे में मोहल्ला गणेशपुरा समेत अन्य क्षेत्रों में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने की वजह से क्षेत्रवासियों को मजबूरन बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। बारिश के दौरान तो उन मोहल्लों की हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द नाले की सफाई की मांग उठ रही है।






















