हापुड़ में प्याज के दाम 70 रुपए किलो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उपभोक्ता व उत्पादक मंडियों से प्याज में तेजी की निरंतन खबरों से शुक्रवार को हापुड़ मंडी में फुटकर प्याज 70 रुपए प्रति किलो पहुंच गई, जबकि थोक में 55-65 रुपए किलो बिकी। हापुड़ में प्याज के भारी स्टाक है और लाभ कमाने के लिए व्यापारी प्याज धीरे-धीरे बेच रहे है। अगले एक पखवाड़ा तक प्याज में तेजी बनी रहने की सम्भावना है।
व्यापारिक सूत्र बताते है किइस साल खरीफ सीजन में प्याज की बोआई कम हुई है और राजस्थान में भी प्याज की नई फसल कम बताई जा रही है। गत रबी सीजन में नेफेड की तरफ से खरीदे गए। प्याज की सप्लाई भी अब पहले की तुलना में कम हो गई है। तभी देश में सबसे अधिक प्याज उत्पादन करने वाला राज्य महाराष्ट्र की सभी मंडियों में प्याज की थोक कीमत 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई हैं। दिल्ली की आजादपुर मंडी में अफगानी प्याज की थोक कीमत 3500 रुपये प्रति क्विंटल चल रही है, जबकि देसी प्याज के थोक दाम 4500-5000 रुपये प्रति क्विंटल बताए जा रहे हैं। राजस्थान से प्याज की सप्लाई तेज होने और फिर अन्य प्रदेशों से नए प्याज की आवक बढ़ने पर ही प्याज की कीमत 35-40 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ पाएगी और इस काम में 15 दिनों का समय लग सकता है।
यदि हापुड़ में प्याज के स्टाक को बिक्री हेतु मैदान में निकाला जाता है, तो हापुड़ मंडी में प्याज का भाव उपभोक्ता की सीमा के अंदर बना रह सकता है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















