
हापुड़-दिल्ली ट्रैक के सफर को कवच प्रणाली से सुरक्षित करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़-दिल्ली ट्रैक पर सुरक्षित सफर के लिए कवच प्रणाली का इस्तेमाल होगा। सुरक्षित रेल परिचालन के लिए स्वदेशी सुरक्षा प्रणाली कवच का सहारा लिया जाएगा। हापुड़ से महरौली के बीच जल्द ही टावर स्थापित करने के साथ ही रेलवे लाइन पर इलेक्ट्रिक उपकरण लगाए जाएंगे। कवच एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसके माध्यम से ट्रेनों की टक्कर को रोकने और रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसमें ट्रेन, ट्रैक और स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाते हैं जो रेडियो फ्रीक्वेंसी के जरिए आपस में संवाद करते हैं। किसी भी तरह का खतरा महसूस होते ही लोको पायलट को अलर्ट मिलता है और आवश्यकता पड़ने पर ट्रेन अपने आप ब्रेक लगाकर रुक जाती है। हापुड़ से महरौली के बीच छह स्थानों पर 40 मीटर ऊंचे टॉवर स्थापित किए जाएंगे। अंडरग्राउंड केबल बिछाकर पटरी पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जाएंगे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























