
हापुड़ के 120 मोहल्लों में सीवर लाइन बिछाने की तैयारी, 600 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुरानी हो चुकी सीवर लाइनों से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। जल निगम नगरीय ने शहर के करीब 120 मोहल्लों में नई सीवर लाइन बिछाने के लिए 600 करोड रुपए का प्रस्ताव फिर से शासन को भेजा है। शहर को अलग-अलग जोन में बांटा गया है। 30 साल पहले डाली गई सीवर लाइन अब चौक हो चुकी हैं जिन्हें बदलने की तैयारी की जा रही है। नगर के मोहल्ला अर्जुन नगर, लज्जापुरी, चमरी, हर्ष विहार, बैंक कालोनी, पंचशील कालोनी, मधुबन कालोनी, आलोक कालोनी, अलका कालोनी, रघुवीर गंज, आवास विकास कालोनी, सर्वोदय नगर कालोनी, गांधी विहार, मोती कालोनी, मोहल्ला गंगापुरा, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, शिवपुरी, रेवती कुंज, त्यागी नगर, देवलोक कालोनी, इंद्रलोक कालोनी, नवज्योति कालोनी, आर्यनगर, जवाहर गंज, पक्का बाग, कोठी गेट, कोटला मेवतियान, फूलगढ़ी, न्यू भीमनगर से लेकर मंडी तक गढ़ रोड के दोनों तरफ सहित कुल 120 मोहल्ले शामिल हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















