
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली के बाहर एक अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार की सुबह का है। जब गांव बदनौली के ग्रामीणों व राहगीरों की नजर गांव बदनौली के बाहर युवक की लाश पर पड़ी। इसके बाद उनके होश उड़ गए उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया।
सूचना पाकर पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा जो मामले की जांच में जुट गया। बताया जा रहा है कि मृतक के सिर पर चोट के निशान है जिसके सिर से काफी ब्लीडिंग हुई है। जमीन पर भी खून पड़ा हुआ है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। आसपास लगे कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















