
गांव हिम्मतपुर के पास अधूरी पड़ी सर्विस रोड को NH-9 से जोड़ने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हिम्मतपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे अधूरी पड़ी सर्विस रोड को अब राष्ट्रीय राजमार्ग-9 से जोड़ने की तैयारी है। रेलवे मुख्यालय के निर्देश पर अधिकारियों ने रेलवे अंडरपास निर्माण के लिए सर्वे कर मुख्यालय का रिपोर्ट भेज दी है। अंडरपास निर्माण होने से ग्रामीणों को आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित गांव हिम्मतपुर के आसपास के ग्रामीणों को आवागमन के लिए सर्विस रोड का निर्माण किया गया है लेकिन रेलवे लाइन के चलते सर्विस रोड को रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर पूर्व ही अधर में छोड़ दिया गया है। ऐसे में सिंभावली और एनएच-9 आने जाने के लिए दतियाना, पीर नगर, बिरसिंहपुर, माधापुर, औरंगाबाद आदि गांव की ग्रामीणों को सर्विस रोड का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों द्वारा अमरोहा लोकसभा सांसद कंवर सिंह तंवर से मुलाकात कर रेलवे अंडर पास निर्माण करने की मांग उठाई थी। मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार रेलवे विभाग की टीम द्वारा रेलवे लाइन पर अंडरपास निर्माण के संबंध में सर्वे कर रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


























