
जाम के झाम को कम करने के लिए शहर में एक और बाईपास बनाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बढ़ती वाहनों की संख्या की वजह से जाम लगा रहता है। वाहनों के दबाव के कारण लोगों को परेशानी होती है तो लोग जाम के झाम में फंसे रहते हैं। ऐसे में उद्योग विभाग और हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने एक नया बाईपास बनाने की योजना तैयार की है। अच्छेजा-निजामपुर के बीच से होकर ट्रांसपोर्ट नगर से निकलकर यह मार्ग मोदीनगर रोड पर ब्रह्मादेवी स्कूल के पास निकलेगा। वहां से जसरूपनगर और असौड़ा पैठ के पास होकर मेरठ रोड पर मिल जाएगा जिससे मेरठ से दिल्ली आने जाने वाले वाहनों का मार्ग सुगम होगा और वह शहर के जाम से बच जाएंगे। ऐसे में लोगों को राहत मिलेगी।

हापुड़ के तहसील चौराहा, मेरठ तिराहा, पक्का बाग चौपला, अतरपुरा चौपला शहर के व्यस्त इलाकों में से एक है जहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में वाहनों के दबाव को कम करने के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण और उद्योग विभाग शहर में एक और बाईपास बनाने की योजना तैयार कर रहा है। निजामपुर और अच्छेजा के बीच से होकर इस बाईपास को निकाला जाएगा जो ट्रांसपोर्ट नगर से होकर आगे जाएगा और ब्रह्मादेवी स्कूल के पास मोदीनगर रोड पर मिलेगा। इस तरह दिल्ली रोड और हापुड़ शहर के मार्ग से होकर मोदीनगर मार्ग पर संबद्ध हो जाएगा। इसके बाद मोदीनगर मार्ग से होकर जसरूप नगर से आगे बढ़ेगा। यह दादरी और असौड़ा पैठ के बराबर से निकलकर मेरठ रोड पर मिल जाएगा। इसका एक और फायदा होगा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के भारी वाहनों को रुकना नहीं पड़ेगा। शहर में नो एंट्री के कारण ट्रकों को इंतजार करना पड़ता है। जनवरी के पहले हफ्ते में दोनों विभागों के विशेषज्ञ इसका सर्वे कर कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point






























