हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आगामी २४ अगस्त को राजेन्द्र पैलेस नई दिल्ली में होगी। बैठक में 19 राज्यो के व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में 9सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की 54 वीं बैठक में टैक्सो को युक्ति संगत बनाने और स्वास्थ्य बीमा और जीवन बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी शून्य किए जाने की मांग के अतिरिक्त देश में एकल बिंदु जीएसटी लागू किए जाने की मांग जोरदारी से उठाई जायेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में ऑनलाइन व्यापार से देश के खुदरा बाजार को हो रहे भारी नुकसान पर विचार कर इसके विरुद्ध व्यापारी समाज में जन जागरण अभियान चलाने के विषय पर भी मंथन होगा तथा व्यापार जगत से जुड़ी इन सभी मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा। ये जानकारी संगठन के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल व्यापारी नेता ने दी।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























