हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के रहने वाले अशोकपर गढ़मुक्तेश्वर की सीमा से सटे इलाके में 9 अक्टूबर को हुए दोहरे हत्याकांड का आरोप है। मुख्य आरोपी अशोक के अलावा मामले में अमरोहा पुलिस अभी तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है लेकिन अशोक अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है जिसे पकड़ने के लिए छह टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया है जिसके बाद संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
ज्ञात हो कि 9 अक्टूबर को गुलालपुर में बदमाशों ने फार्म हाउस पर रहने वाले जिला मेरठ के गांव सीना के रहने वाले अनिरुद्ध और गौतम बुद्ध नगर के बोडड़ाकी के रहने वाले रतन पाल भाटी की बल कटी और नल के हत्थे से ताबड़तोड़ वार कर हत्याकांड को अंजाम दिया था। सिंभावली के अशोक का नाम मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया जो पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई से पहले नोटिस चस्पा कर दिया है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635























