हापुड़ में आलू भंडारण शुरु
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आलू की खुदाई व भंडारण ने गति पकड़नी शुरु कर दी है और यह प्रक्रिया मार्च माह के अन्न तक जारी रहेगी। हापुड़ क्षेत्र में 14 कोल्ड स्टोर है। आलू की बम्पर पैदावार होने की खबरों पर आलू का भाव 250 – 350 रुपए प्रति कट्टा (50 – 55 किलो) हापुड़ में बोला जा रहा है।
आलू के भावों में निरन्तर मंदी से आलू उत्पादक नुकसान में है और फिलहाल लागत मूल्य भी नहीं निकल रहा है। किसान रुझान भंडारण की ओर है। आलू से लदी ट्रैक्टर ट्रालियां व अन्य वाहन सड़कों पर कोल्ड स्टोरों की ओर दौड़ते हुए दिखाई दे रही है। शीत ग्रहों के बाहर आलू से लदे वाहनों की लाइनें लगी है। शीत ग्रहों में आलू भंडारण हो रहा है। कोल्ड स्टोर संचालकों ने किसानों को सभी सम्भव सुविधाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में























