कल से डाक विभाग सप्ताह का आयोजन










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डाक विभाग द्वारा राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2022 का आयोजन 9 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा जिसमें प्रत्येक दिवस में डाक विभाग के कर्मचारी अपने उच्चाधिकारियों के निर्देश अनुसार कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। भारतीय डाक सेवा के अधिकारी भूर सिंह मीना , वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, गाजियाबाद मंडल (गाजियाबाद) के निर्देशन में प्रथम दिवस रविवार 9 अक्टूबर 2022 को वर्ल्ड पोस्ट डे पर कार्यक्रमों रूपरेखा को जागरूक करने के साथ आधार कार्य सेवा प्रदान की जाएगी और 10 अक्टूबर 2022 सोमवार द्वितीय दिवस, वित्तीय सशक्तिकरण दिवस पर डाकघर बचत खातों और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक एसबी प्रीमीयम खाता और अन्य सुविधाओं की सेवाएं जो लोग अभी तक इस योजनाओं एवं सुविधाओं से वंचित हैं उनको भी मौके पर किसी भी डाकघर में संपर्क करने पर तत्काल प्रदान भी की जाएगी। साथ ही वर्तमान समय में सर्वश्रेष्ठ, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त मेला, कैंप, क्विज , स्कूल विजिट आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। और 11 अक्टूबर 2022 मंगलवार तृतीय दिवस पर फ्लैटली डे (सेलिब्रेशन ऑफ आजादी के अमृत महोत्सव ) के अंतर्गत भी क्विज, सेमिनार, वर्कशॉप और फ्लैटली यानी डाक टिकट संग्रह के प्रति रुझान आकर्षण के संबंध में व्यापक प्रचार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत जहां कोई भी व्यक्ति अपना फ्लैटली खाता खुलवा सकता है, तो वहीं मात्र ₹300 में माय स्टैंप योजना के अंतर्गत अपना आईडी ,एड्रेस प्रूफ और फोटो देते हुए अपनी फोटो लगी डाक टिकट की सीट भी प्राप्त कर सकता है। इसके बाद 12 अक्टूबर 2022 बुधवार चतुर्थ दिवस को ,जहां मेल एंड पार्सल डे पर इस की वर्तमान समय में उपयोगिता एवं सम्मानित ग्राहकों के कार्यों के संपादन के लिए बुकिंग ,पैकिंग, ट्रैकिंग और वितरण आदि के साथ आधुनिक सुविधाओं की जानकारी से आम जनमानस को भी जागरूक करवाया जाएगा वही अंतिम एवं पंचम दिवस 13 अक्टूबर 2022 गुरुवार को अंतोदय दिवस पर जन जागरूकता एवं व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर वर्तमान समय की आवश्यकता अनुसार डाक विभाग की घर-घर की आवश्यकता और उसकी पहुंच के संबंध में अनेकों योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं से पब्लिक को रूबरू कराया जाएगा। वरिष्ठ डाक अधीक्षक गाजियाबाद भूर सिंह मीणा ने संबंध में सभी से अपील की है की, राष्ट्रीय डाक सप्ताह 2022 के अंतर्गत अपने नजदीक के शहरी अथवा ग्रामीण डाक घर या डाकिया पोस्टमैन से संपर्क जरूर करते हुए केंद्रीय डाक विभाग की विभिन्न जन आकर्षक जनकल्याणकारी और अधिकतम ब्याज की योजनाओं के साथ-साथ आज के वर्तमान परिवेश में आम दैनिक रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सभी योजनाओं का भी लाभ उठाएं और राष्ट्रीय डाक सप्ताह -2022 के अवसर पर नजदीकी डाकघर में जरूर विजिट कर अपना खाता बीमा या अन्य सुविधाओं का फायदा लें।








Related Posts

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): मंडलीय उपनिदेशक (पं) मेरठ मंडल,के निर्देशन में जनपद हापुड़ के विकासखंड हापुड़ के सभागार में गुरुवार को प्रधान, वार्ड सदस्य के डिजिटल साक्षरता विषय…

Read more

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): पुलिस पुलिस ने शुक्रवार की सुबह रेलवे लाइन के पास से एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद के पोस्ट…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

डिजिटल साक्षरता पर ग्राम प्रधान को ट्रेनिंग

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

रेल लाइन के पास मिला युवक का शव

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हापुड़ में पुलिस ने की अचानक होटलों की चैकिंग

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

हमला व मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज

ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगे रुपए

ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगे रुपए

बारहसिंगा के बच्चे के शिकार के प्रयास का आरोप, डीएफओ ने की जांच

बारहसिंगा के बच्चे के शिकार के प्रयास का आरोप, डीएफओ ने की जांच
error: Content is protected !!