👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा ब्लड ग्रुप कैम्प आयोजित किया गया। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने बताया कि इस अवसर पर 52 भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना ब्लड ग्रुप चेक कराया। कैम्प में इस अवसर पर डॉ दिनेश भारती ने ब्लड ग्रुप जांच करने वाले लोगो को प्रशस्ति पत्र भी भेट किया। इस अवसर पर कैम्प में डॉ दिनेश भारती, डॉ अंजली गोवस्वामी, युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष करन गौतम,अर्जुन शर्मा,जयवर्धन शर्मा,सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।
























