हापुड़ चेयरमैन सीट पर आरक्षण में बदलाव सम्भव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की चारों निकाय अनुसूचित व पिछड़ा वर्ग खर्च की महिलाओं के लिए आऱक्षित कर देने से सवर्ण मतदाताओं में गुस्सा पनप रहा है, यदि प्रदेश सरकार ने इसमें बदलाव नहीं किया तो यह गुस्सा मतदान के दिन अपना रंग दिखा सकता है। नागरिकों के गुस्से को देखते हुए जनपद हापुड़ की चेयरमैन सीट पर आरक्षण में बदलाव हो सकता है।
उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद हापुड़ के चार निकायों नगर पालिका परिषद हापुड़ अनुसूचित जाति महिला, पिलखुवा नगर पालिका अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत बाबूगढ़ अनुसूचित जाति महिला तथा गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रखने की घोषणा की है। शासन ने इस पर 12 दिसम्बर तक आपत्ति भी मांगी है।
वैश्य समाज जनपद हापुड़ के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार गुप्ता व स्माल स्कैल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन हापुड़ के सचिव अमन गुप्ता आदि ने शासन के निर्णय पर आपत्ति जताते है, सरकार से निकाय आरक्षण पर पुनर्विचार का आग्रह किया है औऱ कहा है कि जनपद हापुड़ की दो निकायों को चेयरमैन पद पर अनारक्षित घोषित किया जाए।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर भी जनपद हापुड़ की चारों निकाय सीटों पर आरक्षण की घोषणा पर नाराजगी जाहिर की जा रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























