👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कभी-कभी पुलिस का दयालुता चेहरा भी दिखाई देता है, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा होती है। जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस को गश्त के दौरान सड़क पर एक बालक रोता-बिलखता हुआ मिला जो मंदबुद्धि होने के कारण बालक अपने परिवार के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा था। पुलिस को यह समझते हुए देर नहीं लगी कि बालक रास्ता भटक कर सड़क पर घूम रही है। बालक को उसके परिवार से मिलाना एक चुनौती थी। पुलिस ने महिला कांस्टेबल प्राची की सुपुर्दगी में बालक को दे दिया, अब पुलिस बालक को घर तक पहुंचाने के लिए तार जोड़ने लगी और आखिर में बालक के परिवार तक पहुंच गई। बालक को पा कर परिवारजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।
मोटरसाइकिल में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें : 8979003261























