👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में रविवार को एक युवक अचानक सड़क पर गिर गया जो मामली रूप से चोटिल हो गया। वहीं युवक को सड़क पर पड़ा देखा पास ही लेपर्ड पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत युवक की ओर दौड़े और उसे उठाकर उपचार कराया। साथ ही दवा भी दिलवाई। इसके बाद घायल ने पुलिस का आभार जताया।
सोमवार को कांस्टेबल लोकेश और प्रशांत दोनों क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी बीच हाईवे किनारे जा रहा एक युवक अचानक सड़क पर बुरी तरह गिर गया और कुछ पलों तक वहीं पड़ा रहा। पीछे से वाहन भी काफी गति से आ रहे थे जिसके बाद मौके पर मौजूद लेपर्ड कर्मी तुरंत युवक के पास पहुंचे और उसका उपचार कराया।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























