मोडिफाइड वाहनों पर चलेगा पुलिस का डंडा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क पर मोडिफाइड वाहन चलाना व वाहन पर स्टंट करना कानूनी जुर्म है, ऐसे वाहन चालकों को पुलिस ने सबक सिखाने की ठानी है और कानून को हाथ में लेने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर पुलिस दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान जनपद हापुड़ के सभी थानों के अंतर्गत चलाया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस संज्ञान में आया है कि बुलैट, एक्टीवा आदि दुपहिया वाहनों को मोडिफाइड कराया गया है और पटाखा छोड़ने वाले साइलेंसरों का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे मोडीफाइड वाहन कानून तोड़ रहे है और तेज गति से दौड़ाने पर हादसों को न्यौता दे रहे है। मोडीफाइड वाहनों व ट्रैफिक रुल का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























