
परिजनों की गैर मौजूदगी में पुलिस करेगी घर की रखवाली!
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बढ़ती चोरियों को रोकने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने एक अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि कोशिश करें कि वह घर पर ताला लगाकर ना जाए। यदि जाते हैं तो उसकी सूचना गढ़ थाने के सीयूजी नंबर पर दें जिससे पुलिस घर की रखवाली कर सके और गश्त करें।

दरअसल सर्दियों में कोहरे की वजह से चोरियों की वारदातें भी बढ़ जाती है। क्राइम ग्राफ घटाने के उद्देश्य से गढ़मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी नीरज कुमार ने नानपुर चौकी परिसर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक में कई ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। थानेदार ने बैठक में सभी को गढ़ थाने का सीयूजी नंबर: 9454403411 सांझा किया और अपील की कि शरारती तत्वों पर लोग नजर रखे। तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराए। इसी के साथ यदि कोई परिवार मजबूरन घर पर ताला लगाकर जाता है तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। थाना प्रभारी की अनोखी पहल की क्षेत्रवासियों ने प्रशंसा की है।
आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851























