हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी और स्टाफ ने मिलकर परिवार के विवाद को दूर कराया. बता दें कि प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी ने फरहाना पुत्री सदाकत निवासी गांव राधना थाना किठौर जनपद मेरठ और शादाब पुत्र मुबासिर के बीच मध्यस्थता कराई और सफल काउंसलिंग करा कर दोनों पक्षों को एक कराया. पुलिस के प्रयास से परिवार एक हो गया. इस दौरान निरीक्षक प्रतिमा द्वारा की गई काउंसलिंग तथा स्टाफ द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की जा रही है.























