👁 0 views Views
पुलिस ने ली राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पुलिस लाइन तथा पुलिस कैम्प कार्यालय पर 78वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया तथा पुलिस वालों को मिठाई वितरित की गई। समारोह में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंज्य सिंह ने पुलिस लाइन व पुलिस कैम्प कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जबकि अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने पुलिस कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ ली।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























