👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में सात केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. वहीं परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सीसीटीवी के साथ-साथ विभाग ने पैनी निगाह रखी हुई है. कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के उद्देश्य से उचित व्यवस्था की गई है. बीएड की प्रवेश परीक्षा में अनुमान है कि 35 सौ छात्र परीक्षा देंगे. पहली पाली सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुई जबकि दूसरी पाली का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे है. सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है. छात्रों की थर्मल स्कैनिंग के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया जा रहा है.
























