👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कावड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके चलते पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मस्तैद है. जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर बुधवार की सुबह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली पहुंचे जहां महादेव शिव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए. पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इस दौरान मार्गों से गुजर कर कानून व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के साथ अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार, बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























