पुलिस ने दो चाकूबाज जेल भेजे
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देहात पुलिस ने दो चाकूबाज को धर दबोचा।आरोपी गांव पटना मुरादपुर का सादाब व गोंदा का शमशेर है।पुलिस ने चाकूबाजों को जेल भेज दिया है।

हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपाराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से दो अवैध चाकू मिले हैं।पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
हापुड़ के एसएसवी कॉलेज में बीबीए बीसीए के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू : 9910235536

श्रद्धेय स्व. श्री राज कृपाल जी पंचम पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि























