
👁 0 views Views
एक व्यक्ति को चोर बताकर पीटने पर पुलिस ने चार को भेजा जेल
हापुड सीमन (ehapurnews.com ):गांव उपैडा में एक व्यक्ति को चोर बता कर मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार ग्रामीणो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा में एक व्यक्ति को चोर समझकर झगड़ा व मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव उपैडा के संजू व उसका भाई सूरज तथा सिकन्दर तथा अंकित है।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244























