👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाइक सवार की मानवता तथा पुलिस कर्मियों की कड़ी मेहनत के पश्चात 10 वर्षीय बच्ची को उसके परिजनों से पुलिस ने मिला दिया। इसके पश्चात परिजनों ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया। आपको बता दें कि 10 वर्षीय एक बच्ची शुक्रवार को भमेड़ा की सड़क पर रोती हुई एक बाइक सवार को मिली।
बाइक सवार ने बच्ची को अपने साथ बैठा लिया और बाबूगढ़ थाने पहुंचा जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और गढ़मुक्तेश्वर निवासी उसके पिता को ढूंढ निकाला और परिजनों के हवाले कर दिया। दरोगा जब्बार तथा कांस्टेबल रजनीश ने कड़ी मशक्कत के पश्चात परिजनों को ढूंढ निकाला।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540























