पुलिस के कड़े पहरे में पुलिस भर्ती परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में आरक्षी पद पर भर्ती हेतु परीक्षा 17 फरवरी को जनपद हापुड़ के 6 परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के कड़े पहरे में शुरु हुई। यह परीक्षा 18 फरवरी को भी होगी।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु पुलिस ने कड़े प्रबंध किए है। परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैंस किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस निरंतर गश्त कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए है औऱ केंद्र आस-पास के साइबर कैफों, फोटो स्टेट दुकानों को बंद कराया गया है। कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। यह परीक्षा 2-2 पाली में सम्पन्न होगी। जनपद हापुड़ में 12 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए भारी वाहनों का रुट डायवर्जन किया गया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811























