
टावर से लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुर में एक मोबाइल टावर से लाखों रुपए का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। कंपनी के कर्मचारियों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के परतापुर के रहने वाले भूपेंद्र कुमार ने बताया कि सादिकपुर में उनकी कंपनी का टावर है। 30 जुलाई की देर रात चोरों ने टावर से जंफर सहित अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। 31 जुलाई की सुबह टावर पर पहुंचने पर चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010




















