👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया और जबरदस्त चेकिंग की. पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ की और जरूरत पड़ने पर वाहनों की तलाशी ली. जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने पुलिस बल के साथ जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया और क्षेत्र में सुरक्षा अवस्थाओं को परखा. बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने इस दौरान शरारती तत्वों को कड़ा संदेश दिया और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की. बाबूगढ़ के मुख्य मार्ग, मेन चौराहों आदि क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग की.

























