
बाबूगढ़: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहब को किया नमन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में अंबेडकर तिराहा पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्थल पर बाबूगढ़ नगर पंचायत की चेयरमैन सुधा देवी, चेयरमैन पति राजीव ने क्षेत्र वासियों के साथ मिलकर धूमधाम से डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर की जयंती मनाई और उन्हें याद किया। इस अवसर पर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
सोमवार की रात भी चेयरमैन बाबूगढ़ सुधा देवी, राजीव और भाजपा की वरिष्ठ नेत्री अलका निम ने प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर मोमबत्ती जलाकर अपनी-अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
चेयरमैन नगर पंचायत बाबूगढ़ सुधा देवी ने बताया कि अंबेडकर जयंती को लेकर विशेष तैयारी की गई है। मंगलवार की शाम को जिला अध्यक्ष हापुड़ भाजपा कविता माधरे, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा सौंदर्य करण का उद्घाटन किया जाएगा।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























