
कपड़ा व्यापारी से 20 लाख की लूट की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित शिवा ढाबा के पास कपड़ा व्यापारी के साथ हुई 20 लाख की लूट के मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। व्यापारी का आरोप है कि कार सवार बदमाश घटना को अंजाम लेकर फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही व्यापारी से पूछताछ की जा रही है।
दिल्ली के गांधीनगर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी रतनलाल जैन रविवार को मुरादाबाद से 20 लाख रुपए लेकर दिल्ली लौट रहे थे। जैसे ही वह जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शिवा ढाबा के पास पहुंचे तो कार सवार बदमाशों ने गन पॉइंट पर कपड़ा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि बदमाशों ने ओवरटेक कर पीड़ित व्यापारी की गाड़ी को रोक लिया और गन पॉइंट पर रुपए लूट कर फरार हो गए। हापुड़ के क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। थाना प्रभारी बाबूगढ़ प्रवीण कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























