बेवजह घूमने वालो से पुलिस ने की पूछताछ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):लोकसभा चुनाव शांति पूर्वक सम्पन्न होने के बाद पुलिस फिर से अपने फोरम मे उतर आई है और शनिवार को बेवजह घूमने वाले नौजवान से पूछताछ की और हिदायत दी कि असामाजिक हरकत करने पर कडी कार्रवाई होगी।
जनपद हापुड़ की समस्त थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चेकिंग की गई।
नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद की समस्त थानों की एण्टीरोमियों टीमों द्वारा शनिवार को प्रमुख बाजारों, गांव/कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग की गयी तथा अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों/युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। संदिग्ध के पते भी नोट किए गए।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























