
खोए हुए अबोध बालक को पुलिस ने खोजा और माता-पिता को सौंपा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस ने अथक प्रयास करके एक माता-पिता के चेहरे पर उड़ी मुस्कान को फिर से लौटा दिया। रोहित पुत्र विनोद निवासी महमूदपुर थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ ने थाना हाफिजपुर पर उपस्थित होकर शनिवार को सूचना दी कि उसका चार वर्षीय बेटा मानव आपने दादा के साथ पड़ाव पर आया था, जो कहीं गायब हो गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हाफिजपुर द्वारा अथक प्रयास कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कराए गए एवं संभावित स्थानों व मार्गों पर बच्चे की तलाश की गई तो बच्चा एक कि0मी0 दूर रेलवे लाइन पर रोता हुआ मिला। थाना प्रभारी हाफिजपुर द्वारा बच्चे को अल्प समय में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
बच्चे को पाकर परिजनों द्वारा खुशी प्रकट करते हुए थाना प्रभारी हाफिजपुर की भूरि-भूरि प्रशंसा व सरहाना की गयी।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

























