पुलिस मुठभेड़ दो गौकश घायल सहित चार दबोचे










हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और गोकश बदमाशों के शुक्रवार की रात चली गोली में दो गौकश घायल हो गए। पुलिस ने घायलो सहित चार गोकश बदमाश गिरफ्तार कर लिए।पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से तमंचे, कारतूस व खोखा कारतूस, एक कार व गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।घायल बदमाशो को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात गढ़मुक्तेश्वर पुलिस पलवाडा-बागड़पुर मार्ग पर चैकिंग कर रही थी कि नेह नीड़ तिराहे के पास चकरोड पर गोकशी करने की फिराक में एक स्कार्पियो गाडी मे सवार कुछ लोग थे।मुठभेड के दौरान पुलिस ने बदमाशो के कब्जे से एक जीवित प्रतिबंधित पशु,तीन अवैध तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त एक स्कोर्पियो कार एवं पशु कटान करने के उपकरण बरामद किए है।पुलिस प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम बबलू पुत्र जमील कुरैशी निवासी थांवला थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद (घायल), 2. शहजाद पुत्र इरशाद निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर (घायल), 3. तौफीक पुत्र मौ0 वसर उर्फ मुबस्सर अली निवासी मौ0 इन्द्री थाना भोट जनपद रामपुर व 4. सुरजीत पुत्र भीमसेन निवासी नगला जानी थाना मुडापांडे जनपद मुरादाबाद बताया है।गिरफ्तार व घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में गौकशी, हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि संगीन अपराधों के करीब पांच दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। घायल बदमाशों को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है।








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!