👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पुराना बाजार में नवरात्रि के दौरान मीट की खुली दुकान को पुलिस ने बंद कराया। पुलिस को देख दुकान स्वामी मौके से खिसक लिया। आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बता दें कि नवरात्रि के पर्व पर नवमी के दिन रविवार को थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के पुराना बाजार में पुलिस पहुंची जहां मीट दुकान खुली पाई गई। पुलिस ने कई बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए दुकान को तुरंत बंद करा दिया। पुलिस को दुकान पर देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस दुकान को बंद करा कार्रवाई में जुट गई।






















