👁 0 views Views
तमंचेधारी को पुलिस ने पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।आरोपी अली नगर हापुड का नौशाद है।पुलिस ने नौशाद को जेल भेज दिया है।


























