👁 0 views Views
मवेशी वध में लिप्त बाप-बेटे पुलिस ने दबोचे,डेढ क्विंटल मीट मिला
हापुड सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ पुलिस ने मांस के धंधे में लिप्त बाप-बेटे को धर दबोचा।पुलिस ने करीब डेढ क्विंटल मीट व औजार बरामद किए है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बाबूगढ़ पुलिस ने अवैध पशु कटान करते समय दो अभियुक्तों को गिरफ्तार लिया जिनके कब्जे से भैंस प्रजाति का मांस व पशु कटान करने के इस्तेमाल औजार बरामद किए है।आरोपी गांव बहरामपुर का अब्दुल हसन व उसका बेटा असलम है।पुलिस ने मीट के धंधेबाजो को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















