हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के विभिन्न थानों को पुलिस ने एक साथ अभियान चलाकर खुलेआम शराब पी रहे 62 शराबियों को धर दबोचा। हापुड़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत थाना हापुड नगर, बाबूगढ़ एवं गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने 28 लोगों को तथा थाना हापुड़ देहात, बहादुरगढ़,धौलाना एवं पिलखुवा पुलिस ने 27 लोगों को धर दबोचा। हाफिजपुर पुलिस ने 7 लोगों को पकडा।पुलिस सभी शराबियों को पकड़ कर थाने ले आई और दंडात्मक कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि जनपद भर में पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा। बता दें कि दिन छिपने के ठेलों,चाय के खोखों व दुकानों,ढाबों पर खुलेआम शराब परोसी जाती है जिससे राहगीरों को परेशानी होती है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457























