
कांवड़ यात्रा की तैयारियों में जुटा पुलिस व प्रशासन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आगामी 30 जुलाई से शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने तथा कांवड़ियों को पूर्ण सुरक्षा व अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है।
आगामी कांवड़ यात्रा व श्रावण माह की महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने थाना सिम्भावली,बाबूगढ व हापुड क्षेत्रांतर्गत पैदल भ्रमण कर मंदिरों व कावंड़ यात्रा मार्गों का निरीक्षण किया एवं संबंधित को सफाई,गढढे भरने,कीटनाशक दवा का छिड़काव करने,विद्युत पोल को प्लास्टिक से कवर करने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात में कोई व्यवधान पैदा न हो,जनपद पुलिस निकट के जनपदो के पुलिस अफसर से वार्ता कर व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे है।आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा सीमावर्ती जनपद मेरठ के क्षेत्राधिकारी किठौर के साथ प्रमुख कांवड़ मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात रूट डायवर्जन आदि के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।पुलिस ने लोगो से रूट डायवर्जन का पालन करने को कहा है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























