पिलखुवा में आयोजित की काव्य गोष्ठी में कवियों ने पढ़ी अपनी रचनाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुआ के मुखर्जी पुस्तकालय एवम वाचनालय में नगर की साहित्यिक संस्था काव्य कलश के तत्वावधान में एक कविसम्मेलन का आयोजन किया गया। कविसम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि राज चैतन्य ने की और संचालन व संयोजन कवि डॉ सतीश वर्द्धन ने किया। कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में देश के प्रसिद्ध व प्रतिष्ठित कवि डॉ आलोक बेजान रहे। जिन्हें संस्था ने साहित्य शिरोमणि की उपाधि से अलंकृत किया।कवि रामवीर आकाश स्वागताध्यक्ष रहे जिन्होंने ने सभी कवियों का फूलमाला और पटका पहना कर स्वागत किया। कवि विजय वत्स ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। काव्य कलश ने कवि राजकुमार हिंदुस्तानी और कवि देवेंद्र किशन साजन को उनके कविता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए उन्हें साहित्य श्री सम्मान से सम्मानित किया। संस्था के मार्गदर्शक डॉ वागीश दिनकर और अध्यक्ष राज चैतन्य ने कहा कि काव्य कलश संस्था पिछले 25 वर्षों से साहित्यिक सम्मेलन कर रही है और आगे भी ऐसे आयोजन करती रहेगी।इस प्रकार की काव्य गोष्ठियों से नये- नये रचनाकारों को आगे आने का अवसर मिलता है।
काव्य गोष्ठी में कवि डॉ आलोक बेजान, डॉ वागीश दिनकर,कवि राज चैतन्य,कवि डॉ सतीश वर्द्धन ,कवि रामवीर आकाश,कवि मोहित शौर्य,कवि ओम पाल विकट,कवि उमेश शर्मा ,कवि विजय वत्स,कवि एम एल तेजियाँ,कवि दिनेश त्यागी ,कवि राजकुमार हिंदुस्तानी,कवि प्रेम कुमार पाल,कवि देव,कवि कपिलवीर सिंह ,कवि पुष्पेंद्र पंकज,कवि सौरभ राणा ,कवि अमरपाल चौहान आदि ने काव्य पाठ किया।कार्यक्रम में आचार्य वीरसेन बंसल,सुबोध तेवतिया,टीटू ,जुडो कोच सुबोध यादव आदि उपस्थित थे।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

























