हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इसे एचपीडीए की सांठगांठ ही कहा जाएगा स्वर्ग आश्रम रोड से लेकर जरौठी गांव तक और हापुड़- गढ़ रोड से गांव जरौठी तक बड़े पैमाने पर अवैध कालोनियां बसी हैं और जोरो से आवासीय, दुकाने वह बिजनेस कंपलेक्स बन रहे हैं। इससे सरकार को भारी राजस्व से हाथ धोना पड़ रहा है। जिस स्थानों पर ये निर्माण हो रहे है, वह कृषि भूमि है और उसका लैंड यूज़ भी नहीं बदला गया है बिना खतौनी से मिलान किए रजिस्ट्री दफ्तर भी रिश्वत के बल पर बैनामे कर रहा है।
1. हापुड़ के स्वर्ग आश्रम रोड पर एक तीन मंजिला भवन पूरी तरह से मानक के विपरीत बन रहा है और एचपीडीए के इंजीनियर चक्कर काट कर चले जाते हैं। करीब 50-60 गज में निर्माणाधीन यह भवन राहगीरों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
2. स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर एक और तीन मंजिला भवन बन रहा है, जो व्यवसायिक है। हवा में 3-4 फुट अतिक्रमण करके आगे बढ़ाया है। इस पर पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है। इस मार्ग पर अवैध निर्माण की भरमार है और एक दिन पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाएगा। अवैध निर्माण कर राजस्व की चोरी हो रही है।
पक्का बाग चौपला से लेकर दौमी पुल तक, दौमी पुल से लेकर जरौठी तक और जरौठी से लेकर गढ़ रोड तक कई हजार भवन HPDA की सांठगांठ से बन रहे हैं और अवैध कालोनियां बसी हैं।

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509























