हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की प्रस्तुति को न्यूयॉर्क की प्रतिष्ठित शवार्जमैन स्कॉलरशिप के लिए चुना गया है। प्रस्तुति अगले वर्ष जुलाई में चीन के पेइचिंग में स्थित शिंगुआ विश्वविद्यालय चली जाएगी। जहां एक वर्ष का पूरा खर्चा संस्थान उठाएगी। इस अवसर पर प्रस्तुति को बधाई देने वालों का तांता लगा है। आपको बता दें कि पूरे देश में प्रस्तुति तथा मुंबई के एक युवक को यह स्कॉलरशिप मिल रही है।
विश्व स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में 4200 युवाओं ने लंदन में साक्षात्कार दिया था जिनमें से 150 को स्कॉलरशिप मिली है जिनमें से दो भारत देश से हैं। प्रस्तुति के पिता दिल्ली हिंदी अकादमी के उप सचिव ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि 2024-25 के लिए चीन में शोध करने के लिए न्यूयॉर्क से शोधार्थियों की सूची जारी की गई है जिसमें प्रस्तुति का नाम भी शामिल है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500src=”https://ehapurnews.com/wp-content/uploads/2023/10/diwali.jpeg” alt=”” width=”768″ height=”439″ class=”alignnone size-full wp-image-127976″ />






















