Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर गुरुवार की रात दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने दोनों पक्षों की ओर से छह युवकों को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हरिद्वार, हापुड़ व हरियाणा के लोगों को गिरफ्तार किया है जिनका शांति भंग में चालान किया गया।
मामला गुरुवार की रात का है जब एक ढाबे पर दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहानी हो गई। इस दौरान दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात करने लगे। दोनों में जमकर गाली-गलौज हुआ। पिलखुवा थाना के प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने हापुड़ के गांधीगंज निवासी अनमोल सिंघल, हापुड़ के आर्य नगर निवासी शिवी, महेशपुरी निवासी मिक्की सिंह, नितिन कुमार व हरियाणा के यमुनानगर निवासी लक्की तथा हरिद्वार के वेस्ट अंबर निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया जिनका शांति भंग में चालान किया गया और भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622
























