
पिलखुवा: ऑटो के पीछे लटककर यात्रा करता युवक, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में हाईवे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक युवक ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा कर रहा है। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है और जान भी जा सकती है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ऑटो के पीछे लटक कर यात्रा करना जानलेवा साबित हो सकता है। अन्य लोग भी ऑटो की चपेट में आ सकते हैं। इस तरह का यातायात प्रतिबंधित है लेकिन इसके बावजूद भी जान जोखिम में डालकर यात्रा की जा रही है जिसका लोगों ने विरोध किया है। पीछे चलने वाले कार सवारों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























