
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (EHapurNews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर हमलावरों ने एक युवक को गोली मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मामला सोमवार की रात का है जब हमलावरों ने पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रिलायंस रोड पर एक युवक को गोली मारी। इस दौरान इलाके में सनसनी मच गई। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अतुल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।
























