
👁 0 views Views
खोया फोन पाकर मोबाइल स्वामी के चेहरे पर लौटी मुस्कान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ पुलिस ने खोये हुए मोबाइल को ढूंढ़कर फोन स्वामी के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा/खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना बाबूगढ पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए एक मोबाइल फोन सैमसंग F17 (कीमत करीब 16,500/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामी को सुपुर्द किया गया।मोबाइल फोन स्वामी द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























