हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव देहपा निवासी अंकित त्यागी ने आरोप लगाया है कि गाजियाबाद से लौटते समय चार युवकों ने उस पर हमला किया और मार पिटाई करने के साथ ही अंगूठी छीन कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शोभित त्यागी, पुनीत त्यागी, लक्की त्यागी को नामजद करते हुए चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पिलखुवा के गांव देहपा निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि 23 नवंबर की रात करीब 1:00 बजे वह अपने पिता महेंद्र त्यागी, भाई प्रशांत, विक्रांत और विक्रम के साथ गाड़ी में सवार होकर गाजियाबाद से लौट रहे थे। जैसे ही वह रघुनाथ पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो चार युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया और मारपीटाई शुरू कर दी। कार सवार जैसे ही बाहर निकले तो आरोपी अंगूठी छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























