
पिलखुवा: बिसरा से पता चलेगा महिला की मौत का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक अस्पताल में हुई महिला की मौत के मामले में बिसरा जांच से महिला की मौत का कारण का पता चलेगा। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण पता नहीं चल सका है।
आपको बता दें कि गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र के अमराला गांव की 44 साल की अनीता देवी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी जिसके बाद शनिवार को मृतका के परिजनों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिसमें मौत का कारण पता नहीं चल सका। ऐसे में बिसरा सुरक्षित रख लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























